नवगछिया : शारदीय नवरात्र की दूसरी पूजा के दिन माता के भक्तों ने माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना पूरी विधि विधान एवं नियम निष्ठा के साथ की. नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर व नवगछिया शहर के दुर्गा मंदिर, साहू परबत्ता दुर्गा मंदिर में सुबह से ही माता के भक्तों का जत्था पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे.
Total Downloads: 72
भक्तों ने मंदिर परिसर में माता का के दूसरे स्वरुप के पाठ किया. वहीं मंदिरों में विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच माता के दूसरे स्वरूप की पूजा अर्चना की गयी. नवगछिया शहर स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवगछिया शहर सहित, धोबिनिया, रंगरा के भवानीपुर, सधोपुर, बनिया वैसी आदि गांवों से बड़ी संख्या में माता बहने माता भवानी को संध्या अर्पित करने के लिए पहुची हुई थी. संध्या समय माता की भव्य आरती की गई.


तेतरी दुर्गा मंदिर में तेतरी सहित पकरा, लक्ष्मीपुर, तुलसीपुर, जमुनिया, महदतपुर, श्रीपुर, साहू परबत्ता सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं बहने माता को संध्या अर्पित करने के लिए पहुंची हुई थी. संध्या समय माता के मंदिर का पूरा परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरी तरह भरा हुआ था. वहीं संगीत में प्रवचन वह माता के गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान हो रहा था

