नवगछिया : शारदीय नवरात्र की प्रथम पूजा से ही नवगछिया का पूरा इलाका मां जगत जननी जगदंबा की आराधना में लीन हो गया है. माता के गीतों से नवगछिया शहर गुंजायमान हो रहा है. भक्ति संगीत माहौल के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. प्रथम पूजा के अवसर पर माता की पूजा अर्चना में सनातन धर्म के लोग पूरी तरह से रम गए है.
Total Downloads: 72
पहली पूजा के अवसर पर नवगछिया सहित आसपास के इलाके के मां दुर्गा के मंदिर में भक्तों ने माता की पूजा अर्चना की. प्रथम पूजा के अवसर पर दिव्य मंत्र के उच्चारण ओं के बीच माता की कलश स्थापना की गई. वही गांव घरों में भी भक्तों ने अपने घरों में माता की कलश की स्थापना की. नवगछिया के पंडित अजीत पांडे ने बताया कि पहली पूजा के मौके पर माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई.


इससे पूर्व माता की कलश स्थापना की गई. पहली पूजा पर नवगछिया के प्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमर पड़ी थी. वही नवगछिया शहर के दुर्गा मंदिर में भी पूरे दिन भक्तों की भी लगी रही. वहीं संध्या समय बड़ी संख्या में महिलाओं में माता को संस्था अर्पित किया. तेतरी दुर्गा मंदिर में पूजा के आरंभ होते हैं संध्या समय विद्वान आचार्य के माध्यम से संगीत में प्रवचन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. पहली पूजा से ही तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर मेले में तब्दील हो गया है.

