नवगछिया के नए एसपी पूरण झा ने कार्यभार संभाल लिया है। रविवार की ही रात वे नवगछिया पहुंच गए थे। सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। बातचीत में उन्होंने बताया कि नवगछिया में अपराध नियंत्रण और दियारा इलाके में शांति कायम रखना ही उनकी प्राथमिकता होगी। भागलपुर में एएसपी सिटी रहे और पटना ट्रैफिक एसपी से तबादला होने के बाद नवगछिया के एसपी बनाए गए पूरण झा ने कहा कि आम लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी, समय पर जांच और अनुसंधान पर जोर दिया जाएगा।

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा कि जल्दी ही वे अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठित अपराध को नियंत्रित करना है। । एसपी ने बताया की पुलिस जिले के सभी जगहों का निरीक्षण कर स्थितियो से अवगत होकर जरूरत पड़ने पर दूसरे ढंग से प्रतिनियुक्ति करेंगे। साथ ही साथ एक वायरलेस सेट दिया जाएगा।

जिससे कही कोई घटना हो, जाम लग जाए या किसी तरह की इमरजेंसी में अधिकारी व पुलिस कर्मी वायरलेस के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहे, जिससे ससमय अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा सके। एसपी ने सोमवार को कई इलाकों में गाड़ियों से और लतरा गोपालपुर में फुट पेट्रोलिंग किया । गोपालपुर थाना क्षेत्र में लतरा के राहुल यादव पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने कहा पेट्रोलिंग लगातार चलती रहेगी। टॉपटेन अपराधियों की सूची देखी जा रही है। सोशल मीडिया सेल बनेगा।

लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी ने की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक ने रंगरा गोपालपुर सहित अन्य थाने के निरीक्षण करने के उपरांत, नवगछिया पुलिस जिला में होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस केंद्र में सभी थाना के थाना अध्यक्ष एसडीपीओ अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के साथ समीक्षा किया। सभी तरह की जानकारी ली साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि अभी की स्थिति में निरोधात्मक कार्रवाई, शराब बरामद की वीनस्ट्रीकरण की स्थिति ,आग्नेयास्त्र का सत्यापन एवं टॉप 10 अपराधी की स्थिति, यातायात नियमों के लेकर कई आदेश जारी किए हैं।

एसपी ने बताया कि सीसीए 3 सीसीऐ12 के अंतर्गत कार्रवाई करने को लेकर के सूची उपलब्ध कराने का मांग किया गया है। इस बैठक में एसीडीपीओ ओमप्रकाश आएं, हेडक्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडे, सर्किल इंस्पेक्टर नवगछिया, नगर थाना अध्यक्ष ,गोपालपुर रंगरा परबत्ता भवानीपुर सहित सभी थाना के थाना अध्यक्ष मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *