नवगछिया । नवगछिया प्रखंड के पकड़ा मैदान में बुधवार को राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच पटना और दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें पटना ने 13 अंकों से विजय प्राप्त किया। दूसरा लीग मैच भागलपुर और बांका के बीच खेला गया। जिसमें भागलपुर 37 अंकों से विजयी हुआ।

तीसरा मैच मधुबनी और लखीसराय के बीच खेला गया जिसमें मधुबनी 34 अंकों से विजयी हुआ। चौथा लीग मैच नवादा और खगड़िया के बीच खेला गया जिसमें नवादा 24 अंकों से विजयी हुआ।
पहला सेमीफाइनल पटना और नवादा के बीच खेला गया। जिसमें पटना 56 अंकों से विजयी हुआ। दूसरा सेमीफाइनल मधुबनी और भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें भागलपुर 35 अंकों से विजयी हुआ। तीसरे स्थान पर नवादा रहा। पुनः फाइनल मैच पटना और भागलपुर के बीच खेला गया। जिसमें पटना की टीम 25 अंकों से विजयी हुई।

मैच का शुभारंभ पकड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप शर्मा, समाजसेवी टुन्ना सिंह, जिला परिषद नन्दनी सरकार व भाजपा के अशोक सिंह, उपमुखिया राजीव सिंह, वशिष्ठ सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल चढ़ाकर किया। मैच संपन्न होने के बाद विजेता, उपविजेता, तीसरे स्थान पर रहे मधुबनी को रग्बी खेल के अनुसार पारितोषिक दिया गया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से ट्राफी प्रदान की। इस मैच के दौरान बिहार के अनुभवी कोच गौरव सिंह चौहान, कुणाल, सौरव ने अपना अनुभव साझा किया। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरमान, गौरव, सौरव का मैच में अहम योगदान रहा। मैच का संयोजन प्रेम कुमार सिंह ने किया। मैच में निर्णायक भूमिका में कुणाल, गौरव, सौरव का योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *