नवगछिया : नवगछिया के एक पैथोलॉजी पर गलत जांच रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए गोपालपुर के सिंघिया मकनपुर निवासी राकेश कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि 6 माह के बच्चे का इलाज के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी चौधरी के पास 22 अक्टूबर को गए।

डॉ. बीपी चौधरी ने खून का सैंपल जांच के लिए नवगछिया के महराजजी चौक स्थित सिलीगुड़ी पैथो लैब भेजा। जांच के बाद, रिपोर्ट में बच्चे को कई गंभीर बीमारी की बात कही गई। डॉक्टर ने इलाज के लिए 2600 रुपये प्रतिदिन की सुई 5 दिन तक लगाने को कहा। इसके बाद वह भागलपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभु शरण के पास गया।

वहां जांच के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई और डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को कोई गंभीर समस्या नहीं है। केवल हीमोग्लोबिन कम है। उन्होंने पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिलीगुड़ी जांच केंद्र की संचालिका संवेदना चौधरी ने कहा कि सीबीसी मशीन से जांच में अंतर आ जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *