नवगछिया : प्रखंड के बैकंठपुर दुधैला पंचायत के अठगामा गांव निवासी किसान भूपेंद्र मंडल उर्फ भूधारी मंडल, छठ घाट अठगामा में दीवाली के दिन सुबह लगभग नौ बजे स्नान करते समय पैर फिसलने से गंगा उपधारा में डूब गए।

वार्ड सदस्य सियाराम मंडल और मुखिया प्रतिनिधि अरूण मंडल ने बताया कि चप्पल, कपड़े और चुनौटी देखकर उनकी पहचान की गई। डूबने की सूचना सीओ विशाल अग्रवाल और बिहपुर थानाध्यक्ष को दूरभाष पर दी गई।

एनडीआरएफ टीम ने गुरुवार को खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार को ग्रामीणों और अन्य लोगों ने नाव से खोजबीन की और दोपहर में शव बरामद किया। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उनके पुत्र विपीन मंडल और अन्य परिजन नवगछिया ले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *