नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा बाजार के शहीद भगत सिंह चौक निवासी जयप्रकाश साह और स्व. अनिता देवी के पुत्र प्रिंस कुमार ने इलाहाबाद में बीटेक की परीक्षा में कॉलेज टॉपर गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपने परिवार सहित नवगछिया इलाके का नाम रोशन किया है। प्रिंस कुमार 615 छात्र-छात्राओं में कॉलेज टॉपर बने। प्रिंस कुमार बचपन से ही मेधावी थे। इसलिए माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं रहने दी। प्रिंस की मां अनिता देवी का निधन प्रिंस के बाल्यकाल जीवन में ही एक लंबी बीमारी से हो गई थी। बावजूद प्रिंस ने परिस्तिथियों के सामने हार नहीं मानी। घर वालों को निराश नहीं किया और मन लगाकर पढ़ाई की।

बिहार बोर्ड से 10वीं करने के बाद 12वीं की परीक्षा 2019 में प्रिंस ने बिहार बोर्ड के इंटर साइंस में राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया था। साथ ही जिला टॉपर भी बने थे। प्रिंस ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने की ठान ली प्रतियोगिता परीक्षा में टॉप कर पढ़ाई जारी रखा और बीटेक पास इंजीनियर बनने लिए कड़ी मेहनत शुरू कर दी। बीटेक की पढ़ाई के दौरान प्रिंस ने नौकरी करने की जगह विभिन्न परीक्षा के लिए तैयारी की और सफल हुए। वे उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी इलाहाबाद में चयन होने बाद वहां गए और बाद में कई प्राइवेट कम्पनी में इंजीनियर के पद पर चयनित हुए। गूगल की प्रतियोगिता परीक्षा में वे सेलेक्ट होकर बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे हैं। प्रिंस इसके बावजूद नहीं रुके और 2023 बीटेक के लिए परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया। नैसकॉम के संस्थापक अध्यक्ष हरीश एस. मेहता दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। वहीं प्रो. सुनील एस भागवत, निदेशक, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, समारोह में उपस्थित शिक्षक व अभिभावक ने भाग लिया।

समारोह में उपस्थित शिक्षक व अभिभावक की मौजूदगी में प्रिंस कुमार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र इलाहाबाद बीटेक में कॉलेज टॉपर का सम्मान पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर उनको सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह पर प्रिंस कुमार के ढोलबज्जा निवासी उनके पिता जयप्रकाश साह, बड़े भाई प्रभाष कुमार उर्फ गुड्डू, प्रवीण कुमार, छोटे भाई ऋतुराज कुमार और युवराज कुमार उनके सम्मान को देख भावुक हो गए और कहने लगे आज उनका सपना साकार हो गया।

वहीं प्रिंस को गोल्ड मेडल का खिताब मिलने जदयू के प्रदेश सचिव प्रशांत कन्हैया, सरपंच सुशांत कुमार, शिक्षक रामानंद सागर, मनोज मतीष, शंभू सुमन, विनीत आनंद, अमित आनंद, वम सहित इलाके के कई प्रबुद्ध लोगों ने उनको बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *