बिहपुर । कटिहार -बरौनी रेलखंड पर सोमवार की रात करीब आठ बजे बिहपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और ट्रेन के पहिए के चपेट में आ गया । जिस कारण युवक का दाहिना पैर कट गया ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 343

उसे गंभीर स्थिति में रेल पुलिस ने इलाज के बिहपुर सी एच सी भेजा । जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिये मायागंज रेफर कर दिया । बिहपुर रेल थाने के एएसआई जीत नरायण ने बताया की घायल युवक नीरज कुमार (22 वर्ष ) हैं । जो नवगछिया का रहने वाला हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
