बिहपुर/खरीक : मतदान के दौरान सोनवर्षा में बूथ संख्या 116, 117, 118, 119 के समीप  सड़क पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। बताया जाता है कि निवर्तमान मुखिया नीना रानी एवं मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रही सुजाता देवी के समर्थकों के बीच बोगस वोट डालने को लेकर झड़प हुई। झड़प हिंसक हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे एवं रोड़ेबाजी हुई। इसमें करीब आधा दर्जन  लोग घायल हो गए। घायलों में तीन का इलाज बिहपुर  सीएचसी में हुआ।

जबकि अन्य घायलों ने निजी अस्पताल में कराया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने सोनवर्षा दुमुंही चौक स्थित नाश्ता की दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ किया। घायल होने वालों में संजीव कुमार उर्फ आलोक कुमार और शिवेस कुमार और बीएसएफ में जॉब कर रहे उमाशंकर चौधरी भी घायल हो गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति को तत्काल हिरासत में भी पुलिस ने लिया गया है। मारपीट व हंगामे की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित एसडीओ यतेंद्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय व अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया।


उसके बाद घटनास्थल पर डीएम सुब्रत कुमार सेन एवं एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बूथ के अंदर जाकर बारीकी से पड़ताल किया एवं बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को दोनों पक्षों की ओर से पचास लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कर्रवाई करने का निर्देश दिया । हालांकि इस घटना से मतदान केंद्र पर चल रहे मतदान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *