नवगछिया : नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में पार्ट वन की छात्राओं को इन दिनों फार्म भरने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इस बाबत कई छात्राओं ने आजाद हिंद मोरचा के नेता राजेंद्र यादव से शिकायत की है. श्री यादव ने इस बाबत एक प्रोस रिलीज जारी करके कहा कि जब महाविद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा चल रही थी तो ऐसी स्थिति में अगर पार्ट वन का फार्म भरवाना था तो दुरूस्त व्यवस्था की जानी चाहिए थी.
Total Downloads: 113
अगर दुरूस्त व्यवस्था नहीं थी तो फार्म भरने की तिथि को टाला जा सकता है. स्थिति ऐसी है कि अफरा तफरी की स्थिति में छात्राएं फार्म भर रही हैं. कई छात्राएं तीन दिनों से महाविद्यालय की दौड़ लगा रही हैं. श्री यादव ने कुलपति से पार्ट वन, पार्ट टू के फार्म भरने की तिथि को टालने या फिर दुरूस्त व्यवस्था करने की मांग की है.


