नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर पैदल पार पथ का निर्माण कार्य आरंभ होने के बाद बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नवगछिया विनोद कुमार मंडल ने चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और पैदल पर पथ के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा. उन्होंने कहा कि पैदल पार पुल पथ निर्माण कार्य तीव्र गति से हो रहा है. पैदल पार पुल के निर्माण होने से नवगछिया के लोगों को काफी सुविधा होगी.

उन्होंने कहा कि यह पैदल पार पुल बनवाने हेतु वर्ष 2001 से ही प्रयासरत थे. इसके लिए रेल मंत्रालय सहित और कार्यों से कई अधिकारियों से पत्राचार एवं मिलकर ओवरब्रिज निर्माण कराने का अनुरोध किए थे. वर्ष 2001 में 72 घंटे का अनशन भी किया था एवं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति बनाकर कई बार धरना प्रदर्शन किया था. जिलाध्यक्ष ने बताया रेलवे लाइन पर पुल नहीं होने के कारण कई बार दुर्घटना भी हुई है. इस वजह से ही पुल बनना बहुत ही जरूरी था. 17 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने यहां के लोगों का सपना साकार किया. इसके लिए क्षेत्र की जनता की तरफ से उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद देती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *