नवगछिया : जनवितरण प्रणाली के चयन के लिए जिला चयन समिति की बैठक डीएम प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें नवगछिया में 64 डीलरों को लाइसेंस देना है। इसके लिए 52 औपबंधिक सूची जारी की गई थी और चार से दस सितंबर के बीच दावा आपत्ति मांगी गई है। बैठक में बताया गया कि 52 के अलावा एक और की भी दावा आपत्ति आई, जिसके कागजात की जांच कर ली गई है।
Total Downloads: 86
वह सही पाया गया। इसके अलावा दो दिव्यांग को भी लाइसेंस देने पर सहमति बनी। नवगछिया के 55 डीलरों को लाइसेंस देने के लिए फाइनल किया गया। बताया गया कि दो दिनों के अंदर उन सबको लाइसेंस बांट दिया जाएगा। शेष रिक्तियों के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू होगी। बैठक में बताया गया कि कहलगांव अनुमंडल के लिए सारे रिकार्ड आ गए हैं,


अब उसका भी सत्यापन कर लिया जाएगा। साथ ही सदर अनुमंडल समेत बाकी अनुमंडलों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया 15 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। बताया गया कि जिले में 392 डीलरों को पीडीएस दुकान के लिए लाइसेंस बांटना है। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस करणजोत सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार सिन्हा के अलावा तीनों अनुमंडल सदर, कहलगांव व नवगछिया के एसडीओ मौजूद थे।

