नवगछिया। नवगछिया के लोगों जल्द ही गंदे पानी से निजात मिलने वाली है। नवगछिया में केंद सरकार के द्वारा पानी को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे योजना का कार्य लगभग अंतिम चरण में हैं। सोमवार को नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने सिटी मैनेजर अजहर हुसैन के साथ नवगछिया अनुमंडल परिसर में निर्माणाधीन एसटीपी सेंटर का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी को कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र में किए गड्ढे को जल्द भरने के लिए कहा गया। वहीं बताया गया कि तीन माह में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहर में निर्माणाधीन पांच पंपिग स्टेशन से गंदा पानी एसटीपी में जमा किया जाएगा जहां पानी को तीन चरणों में फिल्टर करके पानी का उपयोग सिंचाई और भवन निर्माण कार्य में किया जाएगा। वहीं नगर परिषद के पीछे स्थित कुएं में गंदे पानी का कचरा जमा होगा जो बाद में जैविक खाद में उपयोग में आएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *