बिहपुर। विश्व विरासत दिवस के मौके पर बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र जयरामपुर बहियार के तीन हजार साल पूर्व के पुरातात्विक अवशेष को अपने दामन में समेटे गुवारीडीह टिले पर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम मां कामा स्थान में पूजा की और टिले की बारीकी से मुआयना किया।

विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, वासुकी झा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक ने कहा गुवारीडीह का टिला अपने दामन में तीन हजार साल से भी अधिक का पुरातात्विक अवशेष को समेटे हुए है लेकिन टिला कोसी कटाव से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टिले को बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पायलट चैनल बनाया गया था। मैं सरकार से इसे बचाने के लिए बात करूंगा। उन्होंने गुवारीडीह टिले को बचाने का संकल्प भी दोहराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *