नवगछिया के सब्जी विक्रेता को वैशाली होटल के पीछे शिफ्ट किए जाने के तीसरे दिन भी सब्जी विक्रेताओं ने तय स्थल पर दुकानें नहीं लगायी। शनिवार की सुबह जब आरपीएफ के जवानों ने दुकानदारों को दुकान हटाकर नए स्थान पर दुकान लगाने के लिए कहा तो सब्जी विक्रेताओ ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

दुकानदार कहने लगे कि हमलोगों को पक्का दुकान आवंटन किये जाने और शेष बचे दुकानदार को भी दुकान दिए जाने के बाद ही हमलोग नए स्थान पर दुकान लगाएंगे। बाद में सब्जी दुकानदारों को समझाने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव गए। दुकानदारों को आवंटित स्थानों पर दुकान लगाने को कहा लेकिन वे नहीं माने।

रविवार तक आवंटित स्थानों पर दुकानें नहीं लगने पर सोमवार को लगेगा 20 हजार जुर्माना

एसडीओ अखिलेश कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा पूरे बाजार में लाउडस्पीकर से घोषणा की गयी कि सभी सब्जी दुकानदार रविवार के संध्या समय तक अपनी दुकान नए स्थान पर ले जायें। सोमवार को जिसकी दुकानें पुरानी स्थान पर रहीं उनसे 20 हजार रुपया जुर्माना किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि सब्जी और फल वालों को रविवार तक का समय दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *