नारायणपुर। सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के बैनर तले रविवार को नारायणपुर जेपी कॉलेज परिसर में बहुजन समाज के समाजकर्मियों व छात्र-नौजवानों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड स्तरीय संविधान बचाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी पर चर्चा हुई। बहुजन बुद्धिजीवी डॉ. विलक्षण बौद्ध ने कहा कि नौकरशाही, न्यायपालिका, मीडिया से लेकर धन-धरती-कारोबार में एससी, एसटी व ओबीसी की हिस्सेदारी आज भी आबादी के हिसाब से काफी कम है। मोदी सरकार एससी, एसटी व ओबीसी की बेदखली व वंचना बढ़ा रही है।

इस सरकार में मजदूर-किसानों व मेहनतकशों का शोषण-उत्पीड़न बढ़ रहा है। अंबानी-अडानी को लूटने की छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनुवादी-पूंजीवादी सरकार है। बैठक को सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के रिंकु यादव व रणजीत मंडल ने कहा कि मोदी सरकार दलितों-आदिवासियों व पिछड़ों को हक-अधिकार से बेदखल कर रही है व संविधान-लोकतंत्र को ही खत्म कर रही है।

बैठक का संचालन गौतम कुमार प्रीतम और संतोष यादव किया। अध्यक्षता रघुनंदन ठाकुर ने किया। बैठक में आशा देवी, पूर्व सरपंच चंद्रदेव दास, सामाजिक कार्यकर्ता सुमित यादव, दिनेश दास, रोहित दास, अशोक अंबेडकर, नसीब रविदास, कुसुम पासवान, मिथुन पासवान, अनील दास, सुशील रजक, सदन पासवान, अर्जुन कपूर, लालू दास, टुनटुन यादव, सियाराम पासवान व अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *