नारायणपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में रविवार को स्वास्थ्य जाँच में मुंह एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 400 छात्र छात्राओं की मुंह एवं दांत की जांच की गई। छात्र- छात्राओं के मुंह एवं दांत की जांच ओरल डेंटल के विशेषज्ञ भागलपुर के दंत चिकित्सक डा. संदीप मोदी, डा.प्रियंका रानी एवम् टेक्नीशियन राजकुमार ने की।

जांच के दौरान छात्र-छात्राओं को मुंह एवं दांतों की देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने छात्र-छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों एवं इनके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत की उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाली कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है।

यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेना चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। नि:शुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने किया।मौके पर विद्यालय के शिक्षक बी सी झा, बी के गुप्ता, राजीव मेहता, स्टाफ नर्स अंजलि बारोई एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *