नवगछिया बाजार के नयाटोला में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस की सघन जांच में मामले का खुलासा हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों युवती की शादी परिजनों ने मर्जी के खिलाफ कर दी थी। इसके बाद युवती ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली थी। इससे आहत पिता और घर के अन्य सदस्यों ने उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया था।

एसपी निधि रानी के निर्देश पर गुरुवार की शाम इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने पुलिस बलों के साथ आरोपियों के नयाटोला स्थित घर पर जाकर मामले की छानबीन की। घर के सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ की गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि युवती की शादी से पहले ही किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। घरवालों द्वारा शादी करा देने के बाद भी वह प्रेमी के संपर्क में रही।

वापस मायके आने पर प्रेमी से मिलने लगी। मौका पाकर वह पुराने प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद उसके परिजनों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में पुलिस टीम को पूछताछ में सारी बात बता दी। इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामला एक महीने पहले का है। शादीशुदा युवती की हत्या कर उसके पिता, भाई और परिजनों ने शव गायब कर दिया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *