रंगरा प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार उर्फ शिकारी शर्मा (32) का निधन शुक्रवार को देर रात हो गया। उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

उनकी मृत्यु की खबर को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पोस्ट किया। उनके निधन की खबर से घर के लोगों का बुरा हाल है। पत्नी सोनी रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थीं। वहीं बड़ा भाई मुकेश शर्मा भी फूट फूटकर रोते नजर आएं। तीन वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि।

पंचायत में लगभग सभी युवाओं के साथ उनकी अच्छी बनती थी। वे बड़े शांत एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। बहुत ही संयम के साथ सबों का साथ निभाया करते थे। पंचायत में किसी के भी यहां यदि मृत्यु होती तो वे तत्काल पीड़ति परिवार से मिलकर सांत्वना एवं अत्येष्टि लाभ देते थे।

मुखिया क्रिकेट भी अच्छा खेलते थे। महज 27 वर्ष की उम्र में युवाओं के कहने पर उन्होंने पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए दावेदारी की थी। उनके साथ युवाओं ने घर-घर जाकर वोट मांगा और उनकी जीत पहली बार में ही हो गई।

पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, राजद के प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, मनोज यादव, रंजीत रोशन, गौरव कुमार उर्फ सोनू, संतोष यादव, विक्की कुमार, अनमोल कुमार, अबोध कुमार, नंदलाल यादव, गुड्डू, रितेश झा, उपेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *