नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में बुधवार को तारीख पर उपस्थित होने आए वृद्ध कदवा ओपी क्षेत्र के पकरा बासा निवासी कमलेश्वरी सिंह 60 वर्ष की मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई है. जानकारी के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे वह व्यवहार न्यायालय परिसर में खड़ा था. एकाएक वृद्ध कमलेश्वरी सिंह चक्कर खा कर गिर गया।वृद्ध के बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद अफरा तफरी जैसे स्थिति उत्पन्न हो गई.
Total Downloads: 115
वृद्ध के गिर कर बेहोश होने की सूचना पर कोर्ट में तैनात पुलिस मौके पर पहुची और इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुची और वृद्ध को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वृद्ध की मौत के बाद नवगछिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौप दिया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि चार वर्ष पहले बच्चे बच्चे के विवाद में मारपीट हुई थी. मारपीट की घटना के बाद थाना में केस दर्ज हुआ था. बुधवार को उसी केस की तारीख थी. जिस तारीख पर वे उपस्थित होने के लिए आए थे. सुबह आठ बजे वह घर से निकले थे करीब 11 बजे हैम लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो हम लोग नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुचे. वृद्ध की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. मृतक के चार पुत्र है चारो खेती गृहस्थी व मजदूरी करते हैं.

