नवगछिया । रंगरा प्रखण्ड के जहांगीरपुर वैसी में कोसी नदी का भीषण कटाव लगातार जारी है, रोजाना घर कटकर नदी में समा रहे हैं। लोग अपने खून-पसीने से बनाये घरों को कोसी में विलीन होता देख छाती पीटकर रो रहे हैं। रविवार की रात से सोमवार दोपहर तक मो. मतीन, मो. मंटू, मो. हामिद, असफाक, मुस्ताक और किस्मत का मकान एक-एक कर कटकर कोसी में विलीन हो गया।

इस दौरान महिलाओं की चीख पुकार सुनाई दे रही थी। घर कटकर गिरने के समय लोग दहशत में नजर आ रहे थे। हर किसी को लग रहा था कि अब किसी का घर नहीं बचेगा। ग्रामीण मो. इश्तेयाक ने कहा कि पूरे गांव मे अफरातफरी मची हुई है। अब लग रहा है कि कटाव में पूरा गांव कोसी में समा जाएगा।

घर कटने के बाद पीड़ित परिवार खेतों के अलावे खुले आकाश में अपना समान रखकर भूखे-प्यासे पड़े हैं। दिन भर भूखे-प्यासे रहने के बाद संध्या समय ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवार को भोजन कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कटाव लगातार चल रहा है लेकिन कटाव रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं चलाया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *