नवगछिया। नवगछिया में गंगा नदी के जलस्तर में आई कमी से लोगों ने जहां राहत की सांस ली है। वहीं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि से नवगछिया परिषद के कई वार्डों में बाढ़ का पानी घुस आया है। नवगछिया के मनियामोड़ वार्ड 6 और वार्ड 5 राजेन्द्र कॉलोनी में कोसी के बाढ़ का पानी आ जाने से कई लोगों को घर छोड़ना पड़ा रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नवगछिया स्टेशन के सामने खरनयी नदी में बाढ़ का पानी भर जाने के बाद पानी कॉलोनी के घरों में घुसने लगा है। पुनामा, प्रतापनगर, पंचेतन के सकुचा, झरकहवा में कोसी नदी का पानी भर आया है। लोगों ने घर छोड़कर बांधों पर शरण ली है। पुनामा निवासी पप्पू यादव ने कहा कि गांव पूरी तरह जलमग्न है। लोग भूखे प्यासे हैं और नवगछिया सीओ को तीन दिनों से कह रहे हैं। लेकिन वह देखने नहीं आ रहे हैं।

वार्ड 7 और वार्ड 8 पूरी तरह जलमग्न है। लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्षद मो. सलाउद्दीन ने कहा कि दो दिनों से सीओ फोन नहीं उठा रहे हैं। मैंने डीएम से बात की तो तत्काल कर्मचारी आकर लिस्ट बनाने बोला। उजानी में बाढ़ की स्थिति काफी खराब है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शाहजहां ने कहा कि घरों में पानी है। लोग भूखे प्यासे हैं।

नप के साथ भेदभाव, पार्षदों में आक्रोश

नगर परिषद में चारों तरफ पानी आ गया है। घरों में पानी भर गया है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रेमसागर, पार्षद मुन्ना भगत, बिनोद भगत ने कहा कि घरों में पानी आ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं दी जा रही है। नगर परिषद के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet