नारायणपुर : कुसहा कोसी तटबंध किनारे नदी में साइकिल धोने के क्रम में रविवार को रायपुर गांव निवासी बनारसी पासवान का दस वर्षीय पुत्र गजाधर कुमार और श्रवण पासवान का दस वर्षीय पुत्र लव कुमार डूब गया।

इसमें गजाधर कुमार की डूबने से मौत हो गई। जबकि लव कुमार को ग्रामीणों ने बचा लिया। सूचना पर सीओ रामजपि पासवान, भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने पहुंचे। गोताखोरों की मदद से छात्र गजाधर के शव को खोजने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक नहीं मिला था।

गजाधर पांच भाई बहनों में सबसे दुलारा था। उत्क्रमित उच्च विद्यालय रायपुर में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। मौत से पिता बनारसी, माता उषा देवी, बहन बेबी, अंजनी, रूबी, गुदली का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजन को चार लाख का मुआवजा मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *