नवगछिया : कोसी दियारा का कुख्यात नदी थाना क्षेत्र के ढोडिया निवासी सिंटू यादव (29) को शराब पार्टी के बहाने घर से बुलाकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसे चार गोली मारी है। जिसमें दो सिर, एक कनपट्टी एवं एक गोली शरीर में लगी है। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया एवं जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गये। घटना शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे की है। एसपी सुशांत सिंह सरोज ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की।

गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। नदी थानाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सिंटू की गंभीर स्थिति देख इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर सिंटू के पिता के बयान पर गांव के ही कुख्यात पप्पू यादव, बबलू यादव समेत 9 पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के ही बदमाशों ने सिंटू को शराब पीने के बहाने घर से बुलाकर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय ले गए। जहां सभी ने मिलकर शराब पी। इसके बाद कुख्यात को विश्वास में लेकर गोली मार दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *