नवगछिया । जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से इन दिनों कोसी नदी उफान पर है। जिससे नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत ठाकुरजी कचहरी टोला में भीषण कटाव होने लगा है। जहां करीब 25 घर अभी कटाव के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस तरह कटाव जारी रहा तो कभी भी दर्जनों परिवारों के घर कोसी नदी में विलीन हो सकते हैं।

Whatsapp group Join

स्थानीय निवासी किशो सिंह, कमोद सिंह, जनार्दन सिंह, मकुन सिंह, महेन्द्र सिंह, जगेश्वर मंडल, महेन्द्र मंडल व लक्ष्मी सिंह के साथ अन्य ग्रामीणों रतजगा कर दिन रात गुजार रहे हैं। उन्हें हमेशा यह डर सता रहा है कि कब वहां के लोगों का घर कोसी नदी में न समा जाय। सभी ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से जल्द कटाव निरोधी कार्य कराने की मांग कर रहे हैं।

पूर्व सरपंच उमेश सिंह बताते हैं कि फ्लड फाइटिंग की ओर से बचाव कार्य के लिए पांच दिन पहले ही दो हजार बोरी में मिट्टी भर कर रखा गया है। लेकिन वरीय पदाधिकारियों से आदेश नहीं मिलने पर बचाव कार्य बंद है। फ्लड फाइटिंग के एसडीओ विनीत कुमार ने बताया कि विभाग से आदेश मिलने के बाद दो से तीन दिन के अंदर बचाव शुरू कर दिया जाएंगे।

सिंहकुंड में कोसी नदी का भीषण कटाव जारी, दहशत में ग्रामीण

वहीं प्रखंड के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को कटाव की रफ्तार और तेज हो गई। जिसके कारण तटवर्ती इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार बड़ी आबादी सुरक्षित स्थल की ओर जा रही है। वहीं, कोसी नदी लगातार गांव की ओर बढ़ रही है। कई घर पूरी तरह कटाव के मुहाने पर आ चुके हैं, जो कभी भी नदी में विलीन हो सकते हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *