नारायणपुर। भवानीपुर गांव निवासी अजय मंडल के 13 बर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की कोसी नदी की उपधारा में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीण नीरज सिंह ने बताया कि सुबह बारिश के समय नहाने दौरान पैर फिसलने से बालक गहरे पानी में चला गया।

जब तक ग्रामीण उसे निकालते तब तक वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर भवानीपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि अंचल कार्यालय में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन मिलने पर मुआवजा दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *