नवगछिया । लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत टिनटंगा दियारा के भीमदास टोला के आजमाबाद गांव में 35 अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री के तहत फूड पैकेट एवं कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की। संचालन क्लब सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एवं सम्मानित अतिथि लायन इंटरनेशनल के जॉन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, गोपालपुर प्रमुख रागिनी देवी, स्थानीय मुखिया गुड्डू, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, युवा नेता आशीष कुमार एवं मुन्ना भगत ने भाग लिया।
चेयरपर्सन लायन पवन कुमार एवं क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने कहा कि स्थानीय विधायक के विशेष अनुरोध पर सेवा परमो धर्म के तहत लायन्स क्लब नवगछिया ने अपना फर्ज अदा किया।


