नवगछिया। कोसी पार ढोलबज्जा स्थित संत मुक्त स्वरूप देव आश्रम में चार दिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। आयोजन के पहले ही दिन देश-विदेश से आए सत्संगियों की बड़ी भीड़ आश्रम परिसर में उमड़ पड़ी।
Total Downloads: 48
नेपाल, पूर्णिया, हरिद्वार सहित कई स्थानों से संत और श्रद्धालु इस सत्संग में शामिल होने पहुंचे हैं। आश्रम में पूरे वातावरण में भक्ति, भजन और प्रवचन की ध्वनि गूंज रही है।
सत्संग का संचालन कर रहे योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने बताया कि यह सत्संग चार दिवसीय है, जिसमें दूर-दूर से आए संत और सत्संगी अपने अमृत वचनों और आध्यात्मिक प्रवचनों से लोगों को भावविभोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल पूरी तरह आस्था और अध्यात्म के रंग में रंग गया है।

