नारायणपुर। कोसी नदी की उपधारा कंकला धार में डूबे 13 वर्षीय किशोर मिथुन कुमार का शव रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरामद किया गया। मिथुन नारायणपुर निवासी फुटूश यादव का पुत्र था।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने शव की खोजबीन के बाद बरामदगी की। इसके बाद भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।

जानकारी के अनुसार, मिथुन शनिवार को पशु चराने के लिए कोसी किनारे गया था। इसी दौरान वह कंकला धार में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर, इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में अंचलाधिकारी (सीओ) विशाल अग्रवाल से गुहार लगाई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *