नवगछिया- भवानीपुर के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस डे के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के छात्र-छात्रों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर कैट वाक किया व जमकर तालियां बटोरी।

सांता क्लॉज के रूप में कक्षा प्रथम के छात्र शिवम कुमार ने सबों को उपहार व चॉकलेट्स बांटा। वहीं बच्चे जिंगल वेल-जिंगल वेल गीत पर थिरकते देखे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक शिक्षाविद विश्वास झा , निदेशक शिखा कुमारी , सपना पांडेय , आशीष कुमार , सौरव कुमार ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता में अंश राज ने प्रथम, पल्लवी ने द्वितीय विशाल झा ने तृतीय व शिवानी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा सफल छात्रों को स्कूल प्रबंधन ने उपहार भेंटकर क्रिसमस के विषय में बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....