नवगछिया – क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया आगामी 28 फरवरी 2021 दिन रविवार को बाल भारती स्कूल पोस्ट ऑफिस रोड में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर एक बैठक मीडिया प्रभारी अशोक केडिया के प्रतिष्ठान में हुई बैठक में संयोजक श्रीधर कुमार, अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी संस्था द्वारा बाल भारती स्कूल में वृहत रक्तदान उत्सव संस्था द्वारा किया जाएगा.

संस्था का यह प्रयास हर हमेशा रहता है कि जिस किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है. उसे संस्था रक्त्वीरों के सहयोग से अविलंब उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास करती है. रक्तवीर अपने डोनर कार्ड के द्वारा भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराते है.

संस्था का प्रयास है की किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी के वजह से नहीं हो. आमजनो को रक्तदान की महत्ता समझाने का प्रयास भी संस्था करती रहती है. किसी अनजान व्यक्ति की भी मृत्यु रक्त की कमी के कारण न हो इसी उद्देश्य से साथ संस्था हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन करती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *