नारायणपुर – भागलपुर जिला एवं खगड़ियॉ जिले के नारायणपुर सीमा क्षेत्र एन एच 31 पर मंगलवार को दिल्ली,उत्तर प्रदेश के इटावा से लौट रहे बस एवं ट्रक पर सवार सीमा क्षेत्र से 184 संदिग्ध की जॉच हाईस्कूल नारायणपुर के क्वारंटाइन सेंटर पर पीएचसी के डा.दिपक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने जॉच किया जॉच के दौरान सभी निगेटिव पाया गया.मौके पर सीओ रामजपी पासवान,भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की मौजूदगी में जॉच के बाद सभी को गंतव्य स्थान पर भेजा गया.

पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्यार्थी ने बताया कि नारायणपुर क्वारंटाइन शिविर में जॉच के दौरान 184 संदिग्ध की जॉच किया गया जॉच के दौरान सभी का निगेटिव पाया गया.

जो भागलपुर जिले के सुल्तानगंज कटहरा के 4 , नवगछिया मोखातकिया के 9, नगरह के 12, नारायणपुर के विभिन्न गॉव के 39, अन्य भागलपुर के 45, गोराडीह के 47, मधेपुरा लौवालगाम पौरा टोला के 4 , बॉका के 24 लोग दिल्ली,  इटावा,  यूपी, दरभंगा , पटना से लौट रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *