नवगछिया : खगड़ा में नौ दिनों तक होने वाले कई धार्मिक आयोजन के लिए गुरुवार को ध्वजारोहण हुआ। श्री शिवशक्ति योगपीठ के पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण कराया। श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर और श्री उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के उत्तराधिकारी श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज वहां मौजूद थे। यहां नौ अप्रैल से 17 अप्रैल रामनवमी तक कार्यक्रम होना है।

ग्रामीणों ने कहा कि रामनवमी के दिन गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी का अवतरण हुआ है। इस कारण यहां के लोगों ने यह निर्णय लिया है कि अपने गुरुदेव का जन्मोत्सव के नौ दिन पूर्व से यहां विशेष आयोजन करेंगे। इसी की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए गुरुवार को ध्वजारोहण हुआ। इन नौ दिनों में श्री शतचंडी महायज्ञ, श्री रामकथा महायज्ञ के अलावा भगवान राम का जन्मोत्सव, भजन, सत्संग, प्रवचन आदि होंगे। लोगों ने कहा कि भगवान राम के साथ वे अपने गुरुदेव का भी अवरतण दिवस मनाएंगे।

इस समारोह में बिहार के अलावा कई राज्यों के भी लोग शामिल होंगे। इसके लिए यहां रहने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की जाएगी। कई विद्वान संतों, सहित्कार, कवि, बुद्धजीवियों के अलावा मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी इस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान स्वामी आगमानंद अपने नये शिष्यों को दीक्षा भी देंगे। यहां बता दें कि स्वामी आगमानंद जी ने अब तक लगभग 10 लाख लोगों को आध्यात्मिक दीक्षा दी है। उनके शिष्य, साधक व अनुयायी देश-विदेश में कई जगहों पर हैं। इसकी संख्या करोड़ों में है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *