नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर रविवार को नवगछिया और खगड़िया पुलिस जिले के अधिकारियों की संयुक्त सीमावर्ती समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, संयुक्त गश्ती, सूचना आदान-प्रदान और सतर्कता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश, गोगरी एसडीपीओ, बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार सहित दोनों जिलों के कई थाना प्रभारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव अवधि में सीमावर्ती इलाकों में गश्ती बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दोनों जिलों की पुलिस के बीच सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन हर स्तर पर सजग व तत्पर है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *