नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। सोमवार की शाम को खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। मिली जानकारी के अनुसार खतरे का निशान 31.60 मीटर है। जबकि सोमवार की शाम को 32.57 मीटर गंगा नदी का जलस्तर इस्माईलपुर-बिंद टोली में है।

बाढ़ का पानी घटने के बाद भी नवगछिया के रंगरा, सधुआ सहित इस्माईलपुर प्रखंड के कई गांवो के सैकड़ों घरों में पानी फंसा हुआ है जिससे लोगों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है। रंगरा गांव मे बाढ़ का पानी भर जाने के बाद पानी घटने पर चारों तरफ सड़ांध आने लगी है। जिससे डायरिया फैलने का खतरा बढ़ने लगा है।

बाढ़ से फसलें बर्बाद हो गयी हैं। जिससे किसानों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। जहां-जहां पानी फंसा है वहां से सड़ांध आने लगी है। वैसे डायरिया के एक भी मामले सामने नहीं आये हैं। मदरौनी, सधुआ में भी सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी फंसने से उसके सड़ांध से लोग परेशान हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *