नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पांच एन-1 पर भारी धंसान के साथ कटाव होने से अफरातफरी मच गयी। यह कटाव बुधवार देर रात की है। मौके पर मौजूद अभियंताओं द्वारा तत्काल आनन-फानन में बालू भरी बोरियों को एनसी में डालकर धंसान को रोकने के प्रयास शुरू किया गया लेकिन घटते जलस्तर के कारण पानी का दबाव आने से वह सफल नहीं हो पा रहा है।

कटाव की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं कटिहार के मुख्य अभियंता कटाव स्थल पर पहुंचे। जहां पर तत्काल कटे हुए भाग को रोकने का प्रयास शुरू किया गया। जिसके तहत बांस का बंडल बनाकर व बालू भरी बोरियां डलवायी जा रही है। लेकिन नदी का दबाव इतना है कि वह उसमें समाता जा रहा है।

बताते चलें कि इस वर्ष करोड़ों रुपये की लागत से इस स्पर का बोल्डर से जीर्णोद्धार जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया गया था। कार्य की गुणवत्ता को लेकर के शुरू में ही विभाग के मुख्य अभियंता आरपी महत्व के द्वारा सुधार लाने की हिदायत संवेदक एवं मौके पर मौजूद अभियंता को दिया था लेकिन कार्य में सुधार नहीं हुआ। जिसका परिणाम हुआ कि स्पर का नोज सहित अन्य हिस्सा गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि होने पर ही नोज ताश के पत्ते का तरह बिखर गया। गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने पर पुनः स्पर में धंसान होने से मुख्य तटबंध के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *