नवगछिया। नवगछिया नगर पंचायत के पुनामा प्रतापनगर पासवान टोला में शुक्रवार संध्या नन्हें बालक चिंटू कुमार (2) पिता अरुण कुमार पासवान की खरनई नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजन प्रमोद पासवान ने बताया कि बच्चा घर के पीछे खेल रहा था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
![]()
इसी दौरान वह खेलते-खेलते घर के पीछे स्थित खरनई नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। नन्हें बालक की मौत पर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे पासवान टोला में लोग शोकाकुल थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →