नवगछिया के उजानी के पास खरनयी की धार से बोरे में बरामद युवती के शव का मायागंज अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। उसकी पहचान मोबाइल से गयी। युवती नगर पंचायत के आदर्श ग्राम मनियामोर की रहनेवाली थी।

भागलपुर में पोस्टमार्टम के दौरान युवती के कपड़े से मोबाइल मिला, जिसे पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रखा गया है। शुक्रवार देर रात में मोबाइल से मिले सिम के आधार पर पता लगाया गया तो वह मनियमोर की निकली।

बताया जाता है कि मनियमोर से चार दिन पहले एक युवती के लापता होने की चर्चा है। लेकिन युवती के गायब होने की रिपोर्ट परिजनों ने नवगछिया थाने में दर्ज नहीं करायी थी। पुलिस मोबाइल से मिले नम्बर के आधार पर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

गुरुवार को नवगछिया पुलिस ने उजानी के पास खरनयी नदी से बोरे में बंद एक युवती का शव बरामद किया था। युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद बोरे में शव को डालकर बालू देकर नदी में डाल दिया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *