कोसी पार भवनपुरा पंचायत में बुधवार की देर रात आग लगने से 12 घर जल कर राख हो गये। इसके अलावा 15 बकरियां समेत घर में रखे अनाज फर्नीचर व सभी सामान जल गये। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी खरीक बीडीओ सुधीर कुमार को दी। इसके बाद दमकल भेजी गई। दमकल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। हालांकि दमकल आने के पूर्व ही ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस घटना में दिनेश मंडल, मनोज मंडल, जीतन मंडल, सुनील मंडल, विजय मंडल, जंगल मंडल, सिकेंद्र मंडल, मंगल मंडल, कृष्ण मंडल, मुन्ना मंडल, विकास मंडल, बबलू मंडल का घर जलकर राख हो गया। लाखों रुपये की क्षति होने की बात बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगी है। हालांकि, किसके घर से चिंगारी उठी यह बात स्पष्ट नहीं हो पायी है। सभी पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।

सुल्तानगंज के गंगटी में एक घर जला: थाना क्षेत्र के गंगटी ग्राम में गुरुवार की शाम एक घर में आग लग गयी। इस घटना में गृहस्वामी छट्ठु रविदास का घर जल गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाने से छोटी दमकल एवं स्थानीय लोगों ने घर को पूरी तरह से जलने से बचा लिया। चर्चा है कि घर के किसी सदस्य ने दीया जलाकर घर के अंदर रख दिया था जिससे घर में आग लग गयी। घर जलने से आंशिक नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet