नवगछिया : नवगछिया बाजार के दुर्गा स्थान रोड में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा पान मशाला दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. दुकान में हुई चोरी के संदर्भ में दुकानदार थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी राजकुमार चौरसिया ने थाना में आवेदन दिया है.

दुकानदार राजकुमार चौरसिया ने बताया कि मेरी दुकान की गुमटी दुर्गा मंदिर रोड कुएं के पास है. बुधवार को रात्रि में करीब 10:00 बजे मैं अपना दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह 6:00 बजे मुझे बाजार से फोन आया कि आपके दुकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई है. मैं अपने पुत्र साथ तुरंत अपने दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ.

दुकान के सभी सामान बिखरे हुए हैं. दुकान से भारी मात्रा में समान गायब हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से लगभग नगदी सहित एक लाख के सामानों की चोरी हुई है. वहीं घटना के संदर्भ में नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *