नवगछिया। डीआईजी सुजीत कुमार ने वार्षिक निरीक्षण के तहत बुधवार को खरीक थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामले, अपराधियों के गिरफ्तारी की स्थिति, रखरखाव समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण किया और बेहतर संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने ब्रेथ ऐनेलाइजर, माल खाना समेत थाने में उपलब्ध अन्य सरकारी सम्पत्तियों निरीक्षण किया और बेहतर रखरखाव का निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी एसके सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई सूबेदार पासवान, राहुल कुमार, अविनाश कुमार, मो. एजाज रिजवी समेत थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *