नवगछिया : थाना क्षेत्र के अठनियां गांव में अचानक राजू मंडल के घर में आग लग गई। जिसमें राजू का झोपड़ीनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया और घर में रखा सभी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सोमवार की देर रात हुई आग की घटना में घर के अंदर रखे एक गाय और तीन बकरियों की भी आग से झुलसकर मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि थोड़ी सी विलंब होने पर पूरा गांव जलकर राख हो जाता है।

आग लगने के कारणों का स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका है कि अलाव की चिंगारी से आग लगी है। ग्रामीण सह भाजपा नेता मेहता सच्चिदानंद ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....