खरीक प्रखंड में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार होते नहीं दिख रहा है। यहां सामान्य बारिश होने पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। जिसके कारण लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।

शुक्रवार देर रात 12 बजे अचानक बारिश शुरू हुई। जिसके साथ ही पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जो शनिवार दोपहर 12 बजे बहाल हुई। लगातार 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों के घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी बैठ गई।

पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई। स्थानीय जेई राकेश रंजन ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर बांस का झुंड हाईवोल्टेज तार पर गिर गया था। जिसके कारण आपूर्ति बहाल कराने में देर हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *