नवगछिया : सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) के क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर में 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक ओरिएटेशन कोर्स इन लाइन एनईपी – 2020 विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा।

प्रशिक्षण में पूरे बिहार से 10 शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें भागलपुर जिले से एकमात्र नवगछिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर (कदवा) के शिक्षक खरीक प्रखंड के मिरजाफरी निवासी राजाराम साह का नाम शामिल है।

इस चयन से राजाराम साह के विद्यालय के सहित पूरे इलाके वासियों में खुशी का माहौल है। वहीं, शिक्षक संघ के नेता सुनील यादव, शंभू कुमार साह, तौफिक आलम, मुकेश राणा आदि ने इस चयन पर राजाराम साह को बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *