नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खरीक पुलिस ने लूटी गई मोबाइल फोन के साथ लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच एवं मानवीय सूचना के आधार पर की गई।

यह घटना 20 दिसंबर 2025 को खरीक थाना अंतर्गत एनएच-31 स्थित देवाशी ढाबा के पास हुई थी। मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने वादी वरुण कुमार के साथ मारपीट कर उनकी अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए खरीक थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने लूटकांड में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार झा उर्फ अनंत झा, राजू कुमार एवं राकेश कुमार के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त भवानीपुर, थाना-रंगरा, जिला-भागलपुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने फरार साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई एक मोबाइल फोन भी बरामद की है। खरीक पुलिस के अनुसार जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *