नवगछिया । झंडापुर पुलिस ने पिछले वर्ष औलियाबाद बिचली काली स्थान प्रतिमा विसर्जन के बाद जमालपुर रेलवे ढाला के पास हुई मारपीट एवं जानलेवा हमला की घटना में शामिल दो आरोपियों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औलियाबाद निवासी गोपाल सिंह और रणवीर राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रतिमा विसर्जन के बाद हुए इस मामले में लंबे समय से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
