नवगछिया : श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में सोमवार को राजस्थान खाटू में लगने वाले फागुनी मेले को लेकिन श्री श्याम फागुन निशान विशाल शोभा यात्रा नवगछिया में निकाली गई. श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में नवगछिया से 61 श्याम प्रेमी मंगलवार को सीमांचल ट्रेन से खाटू धाम के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके पूर्व सोमवार को स्थानीय गरीबदास ठाकुरबाड़ी में खाटू निशान पूजन का आयोजन किया गया.

गरीबदास ठाकुरबाड़ी में श्याम भक्तों वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच निशाना पूजन संपन्न हुआ. निशान पूजन संपन्न होने के बाद ढोल नगाड़े ब गाजे बाजे के साथ श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर निशान शोभायात्रा नगर भ्रमण को ठाकुरबाड़ी से निकले. निशान शोभायात्रा गरीबदास ठाकुरबाडी रोड, महाराज जी चौक, स्टेशन रोड, हडिया पट्टी होते हुए वापस गरीबदास ठाकुरबाड़ी पहुंची.

इस निशान यात्रा में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, उपाध्यक्ष रवि सर्राफ पंकज सर्राफ, सचिव रुपेश कुमार रुगाँटा, उपसचिव वरुण कुमार केजरीवाल, उमंग वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, चिरानिया उपकोषाध्यक्ष राकेश कुमार भरतीया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया साथ साथ चल रहे थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *