नवगछिया । श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया का फागुनी एकादशी के शुभ अवसर पर नवगछिया से गाजे-बाजे के साथ बुधवार को खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Total Downloads: 182
जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष रबि सर्राफ ने बताया कि यह निशान शोभा पदयात्रा जो नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन से 20 मार्च दिन को सुबह छह बजे निकलकर भागलपुर मंदरोजा स्थित श्री श्याम मंदिर जाएगी।
इसके पूर्व मंगलवार को मारवाड़ी विवाह भवन में संध्याकालीन निशान पूजन व रात्रि जागरण का आयोजन होगा। कई संस्थाओं से भक्तों के लिए सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष रवि सर्राफ, सचिव वरुण केजरीवाल, शंभू रुंगटा, रूपेश रुंगटा, रॉकी भरतिया, संदीप चिरानिया, अनिल केजरीवाल, अशोक केडिया, मनोज चौधरी, गोविंद केडिया, महिला शाखा से बबीता केडिया, पूजा रुंगटा आदि लगे हैं।

