बिहपुर : बिहपुर थानाक्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में छापेमारी कर पंचायत चुनाव जितने के बाद खुलेआम सड़क पर हर्ष फायरिंग करने मामले के एक आरोपी युवक शिवा झा को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 91
हर्ष फायरिंग मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया था। ज्ञात हो की भ्रमरपुर में एक प्रत्याशी के मुखिया चुनाव जितने पर खुलेआम सड़क पर हर्ष फायरिंग किया गया था।हर्ष फायरिंग के वीडियो को व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
