नवगछिया। कोसी पार कदवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को खेत से एक कट्टा बरामद किया है। एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कासिमपुर गांव से सटे बगीचा में एक युवक कट्टा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने छापेमारी की तो एक लड़का पुलिस को देखते ही भागने लगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
इस दौरान लक्ष्मण मंडल के मकई के खेत में हथियार फेंक दिया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है। अनि राकेश कुमार के बयान पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
